तबलीगी जमात पर बोले योगी- जिन्होंने तथ्य छुपाए, उनके खिलाफ हो कानूनी कार्रवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2020

लखनऊ।  तबलीगी जमात में शामिल उत्तर प्रदेश के 569 लोगों तथा 218 विदेशी नागरिकों को चिन्हित किए जाने के बीच राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कार्यक्रम से वापस आए लोगों की युद्ध स्तर पर तलाश कर उनकी पड़ताल की जाए। इसके साथ ही जो लोग विदेश के हैं, उनके पासपोर्ट फिलहाल जब्त कर लिये जाएं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक योगी ने एक विशेष बैठक में कहा कि जमात से वापस आए लोगों की युद्ध स्तर पर तलाश करके उनकी पड़ताल की जाए। जिन लोगों ने तथ्यों को छुपाया है, उनके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाए। 

इसे भी पढ़ें: तबलीगी जमात के कार्यक्रम में कर्नाटक से 342 लोगों ने हिस्सा लिया, 200 पृथक रखे गये, शेष की खोज जारी

प्रमुख खबरें

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा