By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2019
नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों की करतूतें चरम पर हैं, और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार इससे जुड़े सवालों पर झूठे जवाब दे रही है। प्रियंका गांधी ने मुजफ्फरनगर की एक घटना का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘उप्र सरकार के नेता प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध पर मेरे ट्वीट का कुछ भी झूठ मूठ जवाब दे दें, मगर पुरानी कहावत है ‘हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या’।
इसे भी पढ़ें: योगी को चुनौती देने से पहले वोट अंतर कम करने पर ध्यान दें प्रियंका