योगी सरकार ने कहा, भीम आर्मी के संस्थापक के खिलाफ रासुका वापस ली गयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2018

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि सहारनपुर में 2017 में हुयी हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के प्रावधान वापस ले लिये गये हैं।

 

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ की पीठ को उत्तर प्रदेश की अतिरिक्त महाधिवक्ता ऐश्वर्या भाटी ने यह जानकारी दी। इसके बाद पीठ ने दलित नेता की याचिका का यह कहते हुये निस्तारण कर दिया कि अब यह निरर्थक हो गयी है।

 

चन्द्रशेखर को सहारनपुर दंगों में उनकी कथित भूमिका के लिये आठ जून 2017 को उप्र पुलिस के विशेष कार्य बल ने गिरफ्तार किया गया और उसे 14 सितंबर को जमानत मिल गयी थी। चन्द्रशेखर की गिरफ्तारी के करीब छह महीने बाद उन पर रासुका लगाई गयी थी। चन्द्रशेखर ने उन पर रासुका लगाने के फैसले को कई आधारों पर चुनौती दी थी। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA