यूपी में बीजेपी रिटर्न: काम कर गया योगी का बटोगे तो कटोगे का नारा

By अजय कुमार | Nov 23, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव को जो राजनैतिक पंडित 2027 के विधान सभा चुनाव से पूर्व सेमीफाइनल मान रहे थे,उनके समाने अब तस्वीर साफ हो गई है। बीजेपी सात सीटो पर बढ़त बनाये हुए है, वहीं समाजवादी पार्टी कानपुर की सीसामऊ सीट से चुनाव जीत गई है और मैनपुरी की करहल सीट से बढ़त बनाये हुए है। सपा को सबसे बड़ा झटका मुरादाबाद की कुंदरकी और कटेहरी विधान सभा सीट पर लगा है। कुंदरकी में तो बीजेपी की जीत लगभग तय हो गई है। फिलहाल मतगणना अभी जारी है। रुझानों में मायावती को उपचुनाव में बड़ा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है। बसपा प्रत्याशी सभी सीटों पर रिकॉर्ड मतों से पीछे चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: UP उपचुनाव में भाजपा को जबरदस्त बहुमत, केशव मौर्य बोले- समाजवादी पार्टी 'समाप्तवादी पार्टी' बनने जा रही है

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिले करारे झटके के बाद सीएम आदित्यनाथ का यूपी उपचुनाव में जादू चलता दिखाई दे रहा है। जिसके आधार पर यह कहा भी जाने लगा है कि योगी का बंटोगे तो कटोगे का नारा खूब चला। वहीं अखिलेश द्वारा ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभा के बाद भी सपा सिर्फ दो सीटों पर आगे नजर आ रही है। उपचुनाव की मतगणना पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के पीडीए को फर्जी बताया। कहा कि यह 'परिवार विकास एजेंसी' है। उनकी असलियत लोगों के सामने आ गई है। लोकसभा में उन्होंने जो झूठ और छल का प्रचार किया, वह अब काम नहीं करेगा। कहा कि समाजवादी पार्टी 'समाप्तवादी पार्टी' बनने जा रही है। 2024 का यह विधानसभा उपचुनाव सपा जैसी पार्टी के अंत का संकेत है।

प्रमुख खबरें

सपा और Congress अयोध्या को बदनाम करने में जुटीं, योगी बोले- खत्म हो जाएगी सियासत

शतरंज: Anuj Shrivatri ने फिलीपींस में जीती चैंपियनशिप, बने भारत के 100वें Grandmaster

PM Modi का बस्तर में बड़ा बयान, दिवाली और आडवाणी के 100वें साल तक की देश-दुनिया की अहम खबरें

ISSF विश्व चैंपियनशिप: निशानेबाजों के खराब प्रदर्शन पर Thomas Farnik और दीपाली देशपांडे में तकरार