UP Election 2022: योगी का अखिलेश पर तंज, वे जिन्ना के उपासक है, हम सरदार पटेल के पुजारी हैं

By अंकित सिंह | Jan 28, 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार विपक्ष के नेता और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। आज एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट के जरिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। अपने ट्वीट में बिना नाम लिए अखिलेश पर तंज कसते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे जिन्ना के उपासक हैं हम सरदार पटेल के पुजारी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम मां भारती पर जान न्योछावर करते हैं। आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ लगातार अखिलेश यादव पर ट्वीट के जरिए हमला कर रहे हैं। कल भी उन्होंने कई ट्वीट कर अखिलेश यादव से सवाल किए थे।

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता