बुआ-बबुआ की जोड़ी पर योगी का निशाना, कहा- इन्होंने केवल अपना विकास किया

By अंकित सिंह | Dec 05, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जबरदस्त तरीके से पलटवार किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने बुआ-बबुआ की जोड़ी पर भी जमकर हमला किया है। पूर्ववर्ती सरकारों का नेतृत्व करने वाले अखिलेश यादव और मायावती पर योगी आदित्यनाथ ने जबरदस्त तरीके से प्रहार किया। चंदौली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास बहुत पहले हो जाना चाहिए था, बुआ-बबुआ की जोड़ी क्या कर रही थी? इन्होंने केवल अपना विकास किया। इनके लिए इनका परिवार ही पूरा प्रदेश था। हमारे लिए प्रदेश की जनता ही परिवार है। अगर अखिलेश यादव परिवार की परिभाषा समझते तो वो मुझ पर परिवार न होने का आक्षेप नहीं करते। योगी ने कहा कि सपा राम भक्तों पर गोलियां चला सकती है और राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों की पैरवी करके उनके ख़िलाफ़ दायर मुकदमों को वापस लेने का काम भी इसी समाजवादी पार्टी की सरकार ने किया था। इसके साथ ही योगी ने कहा कि 2017 में अगर BJP का विधायक चुना गया होता तो इस भूमि के सौंदर्यीकरण में इतना समय नहीं लगता। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। जब उन्हें सत्ता मिली तब उन्होंने जातिवाद और भाई-भतीजावाद के नाम पर पूरी जाति को बदनाम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की तरह नहीं है हमारी सरकार जो चेहरा देखकर जनता को सुविधाओं का लाभ दिया जाए। हमारी सरकार में हर काम जनता के लिए ही होते हैं। 

प्रमुख खबरें

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar

5 दिन बाद बड़ा धमाका, रहबर की तस्वीर ले ईरान की US को खतरनाक धमकी

Bihar CS Pratyaya Amrit ने DMs और SPs के साथ की बैठक, Crime Free Bihar बनाने के दिए सख्त निर्देश