मुलायम-अखिलेश के साथ वाली तस्वीर पर योगी का तंज, दुर्गति का जीता जागता नमूना हैं शिवपाल यादव

By अंकित सिंह | Feb 18, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इन सब के बीच करहल में समाजवादी पार्टी की ओर से पूरी ताकत झोंक दी गई है। गुरुवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव खुद करहल में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इसके बाद एक रोड शो भी हुआ। रोड शो के बाद एक तस्वीर भी आई। उस तस्वीर में अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं जबकि शिवपाल यादव कुर्सी के हत्थे पर बैठे थे। इसी को अब योगी आदित्यनाथ ने बड़ा मुद्दा बना लिया है। योगी आदित्यनाथ लगातार अब शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव पर तंज कस रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा कि दुर्गति का जीता जागता नमूना बन गए हैं शिवपाल यादव। योगी ने कहा कि शिवपाल यादव को कुर्सी तक नहीं मिली। समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैंने कल की एक तस्वीर समाचार पत्र में देखी तो मुझे बड़ी हंसी आई। इसके साथ मैं अफसोस भी कर रहा था। बेचारा शिवपाल जो प्रदेश का नेता था, उसे बैठने के लिए कुर्सी भी नहीं मिली। वह मुंह लटकाए बैठा था, क्या दुर्गति थी। योगी ने कहा कि शिवपाल पहले प्रदेश भर में घूमते थे और हजारों लोग उनके साथ जाते थे। नेताजी मुलायम सिंह यादव का वह सलाहकार हुआ करता था। लेकिन कल उस बेचारे को कुर्सी का हत्था बैठने के लिए मिला। आज के दिन पर किसी व्यक्ति को दुर्गति का जीता जागता नमूना देख सकते हैं तो वह शिवपाल यादव हैं। योगी ने कहा कि नेता जी भी बहुत होशियार हैं। वे जानते हैं कि करहल की जनता फैसला कर चुकी है कि एसपी बघेल ही उनका नेता होगा। मुलायम सिंह यादव ने जनता को कह दिया कि आप अपना नेता चुन लो। दूसरी ओर से नेता जी को बताया जा रहा है कि नाम बोल दो। लेकिन नेताजी यह बोल रहे हैं कि उन्हें पता ही नहीं है कि करहल से कौन लड़ रहा है?

प्रमुख खबरें

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Policy Consensus Centre रिपोर्ट: Import parity pricing से Aluminium MSMEs पर बढ़ा दबाव