देवभूमि से योगी ने किया कांग्रेस पर वार- देशद्रोहियों से है कांग्रेस को प्यार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

काशीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कांग्रेस पर अपने जमीर को देशद्रोहियों और अलगाववादियों के हाथों गिरवी रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपने घोषणापत्र में आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर एक्ट (अफस्पा) में बदलाव का वादा कर वह सुरक्षा बलों को कमजोर करना चाहती है। 

इसे भी पढ़ें: जब आतंकियों के शिविर जलते दिखते हैं तो हनुमान जी की याद आती है: योगी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अफस्पा में बदलाव का वादा कर सुरक्षा बलों के हाथ बांधकर उन्हें कमजोर करना चाहती है। उन्होंने इसे देश की सीमा पर रहने वाले और आतंकवाद से निपटने वाले देश सेवकों के प्रदेश उत्तराखंड का घोर अपमान करने का पाप बताते हुए कहा कि उत्तराखंड के हर गांव और हर बस्ती से एक न एक बेटा देश की सेवा में लगा है।  अपने चुनावी घोषणापत्र में देशद्रोह की धारा 124ए को ही समाप्त करने का वादा करने के लिये भी कांग्रेस की कड़ी आलोचना की और कहा कि वह देशद्रोहियों की समर्थक है।

इसे भी पढ़ें: योगी को रामगोपाल ने ठहराया अकुशल, बोले- अर्धकुम्भ को कुम्भ बताकर किया है पाप

उन्होंने कांग्रेस से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि जो दल देशद्रोह की धारा खत्म करने की बात करता है वह देश का दुश्मन है और देश की एकता और अखंडता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि यह वह कांग्रेस है जिसने 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में किए वादे दस साल में भी पूरे नहीं किए और अब नए वादों के साथ चुनाव में उतर कर वह फिर से जनता को ठगने की कोशिश कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी दलों के बयान पाक को फायदा पहुंचा रहे हैं: योगी

योगी ने कहा कि अब यह चुनाव वादों और इरादों तथा साजिश और संकल्प पर आकर टिक गया है। उन्होंने कहा,  एक तरफ साजिश रचने वाली कांग्रेस है तो दूसरी तरफ देश की रक्षा का संकल्प लेने वाली भाजपा है। एक तरफ वादे करने वाली कांग्रेस है तो दूसरी तरफ मजबूत इरादे रखने वाली भाजपा है। देश को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा और मोदी का समर्थन करने का जनता से आहवान करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की सुरक्षा और विकास मोदी के साथ ही मुमकिन है।

प्रमुख खबरें

Modi-Yogi ने Mission 2027 को सफल बनाने के लिए कसी कमर, कई BJP MLAs के टिकट पर लटकी तलवार!

Prabhasakshi NewsRoom: Indian Missile Power में बड़ा इजाफा, China के अंदर 4000 KM तक घुसकर प्रहार कर सकती है Agni-4

FCRA Bill 2026: विदेशी फंडिंग पर रोक नहीं लगाएगा नया FCRA बिल, एम्बेसडर विनय क्वात्रा ने दी सफाई

Jharkhand Students Protest: छात्र आंदोलन के चलते रांची में स्कूल बंद, विधानसभा के पास सुरक्षा कड़ी