पश्चिमी यूपी में गरजे योगी, कैराना-मुजफ्फरनगर में दिख रही गर्मी शांत हो जाएगी, मैं मई और जून में भी शिमला बना देता हूं

By अंकित सिंह | Jan 30, 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर प्रचार अपने चरम पर है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इन सब के बीच आज योगी आदित्यनाथ हापुड़ दौरे पर थे। हापुड़ में उन्होंने कैराना और मुजफ्फरनगर को लेकर बड़ा बयान दिया है। हापुड़ के पिलखुवा में आयोजित मतदाता सम्मेलन में योगी आदित्यनाथ ने इशारों-इशारों में विपक्षियों पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि यह गर्मी जो अभी कैराना और मुजफ्फरनगर में कुछ जगह दिखाई दे रही है ना, यह सब शांत हो जाएगी क्योंकि गर्मी कैसे शांत होगी... मैं मई और जून में भी इसको शिमला बना देता हूं। उन्होंने कहा कि ये जो अभी अपने बिलों से निकलकर बिलबिला रहे हैं न, 10 मार्च के बाद गले में तख्ती डालकर चलते नजर आएंगे। जाहिर सी बात है कि योगी आदित्यनाथ के इस बयान से उत्तर प्रदेश की राजनीतिक कड़ाके की ठंड में भी गर्म हो सकती है। योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी यूपी में वोटों को साधते हुए विपक्ष पर बड़ा हमला किया है। अपने संबोधन में योगी ने काह कि आज फिर से दो लड़कों की जोड़ी दंगा कराने की मंशा से आई है। लोक कल्याण, ग़रीब कल्याण से इनका कोई लेना-देना नहीं है। विकास, सुशासन का कोई विकल्प नहीं हो सकता है। सरकार के पास हर समस्या का समाधान होना चाहिए। सपा-बसपा की सरकार सिर्फ अंधेरा देती थी। 

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Quimcy Dsouza टेकबॉल सेमीफाइनल हारीं, अब खेलेंगी Bronze Medal मैच

Radha Ashtami पर देवी राधा और श्रीकृष्ण की पूजा से मिलेगा सुख-सौभाग्य, जानिए पूजन विधि और महत्व

DUSU Election Results 2026: कॉलेज चुनावों में ABVP का दबदबा, वोटों की गिनती जारी, कैंपस में 2000 सुरक्षाबल तैनात!

Asian Games में भारत के ध्वजवाहक बने Pawan Sehrawat, किट न मिलने से हटे तूर