योगी सरकार का लखनऊ और गोरखपुर तोहफा, दो बड़े कोविड अस्पतालों का लोकार्पण होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2020

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ और गोरखपुर में दो बड़े कोविड अस्पतालों का लोकार्पण करेंगे। प्रदेश के गृह एवं सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज स्थित बाल चिकित्सा संस्थान में 300 बिस्तरों वाले लेवल—3 कोविड अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार की ही शाम को मुख्यमंत्री राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में 320 बेड के कोविड अस्पताल का भी लोकार्पण करेंगे।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव की योगी सरकार से मांग, नौजवानों की समस्याओं के समाधान के लिये यूथ चार्टर जारी करे

अवस्थी ने बताया, ‘‘केजीएमयू उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा कोविड अस्पताल हो जाएगा। इसमें अत्याधुनिक व्यवस्था होगी। इसमें आईसीयू के 100 बिस्तर, छह पीआईसीयू और छह एनआईसीयू बिस्तर शामिल होंगे। इसमें चार ऑपरेशन थियेटर होंगे।’’ उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आज गोरखपुर के दौरे पर हैं। योगी ने महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय नागर उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ कुशीनगर हवाईअड्डे का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अवस्थी ने बताया कि कुशीनगर में हवाई पट्टी का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिये मील का पत्थर होगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को ईज आफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है।

प्रमुख खबरें

Ball Tampering विवाद पर बोले AB de Villiers Durban Test से ही शुरू हुई थी छेड़छाड़

भारतीय AI कंपनियों का निवेश दोगुना, जुटाए 1.6 अरब डॉलर: Tracxn रिपोर्ट

वित्त वर्ष 2026-27 तक Indian Railway के यात्रियों की संख्या 800 करोड़ पहुंचने का अनुमान

Lowy Institute Asia Power Index: भारत तीसरी सबसे बड़ी ताकत, PM Narendra Modi दूसरे सबसे प्रभावी नेता बने