मुलायम को योगी ने बताया अखिलेश का 'अब्बाजान', भड़के सपा प्रमुख, दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Aug 07, 2021

आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तरप्रदेश की राजनीति गर्म हो गई है। हाल में ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव को अखिलेश यादव का 'अब्बाजान' बताया था। एक निजी चैनल से इंटरव्यू के दौरान योगी आदित्यनाथ में मुलायम सिंह यादव के लिए अखिलेश के अब्बाजान शब्द का प्रयोग किया था। इसको लेकर अब अखिलेश यादव की ओर से पलटवार किया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कल मैंने इंटरव्यू सुना है। हमारा आपका झगड़ा मुद्दों पर हो सकता है। लेकिन अगर आप हमारे पिताजी के लिए कुछ कह रहे हो तो तो तैयार रहना आपके पिताजी के लिए भी मैं भी कुछ कह दूंगा। इसलिए मुख्यमंत्री जी अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश