बुलंदशहर की घटना को योगी ने बताया राजनीतिक षडयंत्र, कहा- बनी रहेगी शांति व्यवस्था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2018

 लखनऊ। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही बाधित करने वाले विपक्ष की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि बुलंदशहर की घटना उन लोगों का 'राजनीतिक षडयंत्र' था, जो अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके हैं। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष के जबर्दस्त हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित होने के बाद योगी ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'तीन दिसंबर की (बुलंदशहर) हिंसा उन लोगों का राजनीतिक षडयंत्र थी, जो राजनीतिक आधार खो चुके हैं।'

यह भी पढ़ें: 83 पूर्व नौकरशाहों ने मांगा योगी का इस्तीफा, कहा- हिंदुत्व के एजेंडे पर हो रहा काम

इससे पहले योगी बुलंदशहर घटना को दुर्घटना बता चुके हैं। उल्लेखनीय है कि बुलंदशहर हिंसा में एक पुलिस इंस्पेक्टर सहित दो लोगों की मौत हो गयी थी।

प्रमुख खबरें

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा