हॉकी में भारत की जीत पर योगी का ट्वीट, 5 अगस्त की ऐतिहासिक तिथि को एक और इतिहास बन गया

By अंकित सिंह | Aug 05, 2021

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल के इंतजार को खत्म करते हुए आज टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। इस जीत के साथ ही देशभर में उत्साह शुरू हो गया। खिलाड़ियों को लगातार बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में भी एक शानदार ट्वीट किया। अपने ट्वीट में योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि आज 05 अगस्त की ऐतिहासिक तिथि को एक इतिहास और बन गया...'टीम इंडिया', जय हिन्द! अपनी ट्वीट में योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। आज की सफलता ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है। 'टीम इंडिया' की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। हार्दिक बधाई 'टीम इंडिया'। भाजपा कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज 5 अगस्त का शुभ दिन है। 2 वर्ष पहले आज ही के दिन अनुच्छेद 370 समाप्त हुआ। पिछले साल इसी दिन प्रभु राम के भव्य राम जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास हुआ और आज फिर हॉकी टीम की जीत से देश में खुशी और उल्लास 

 

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता