दिल्ली दरबार में CM योगी, अमित शाह से की लंबी बात, पीएम मोदी और जेपी नड्डा से भी होगी मुलाकात

By अभिनय आकाश | Jun 10, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर हैं जहां आज उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली। सीएम योगी और गृह मंत्री के बीच सभी मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई है। सूत्रों के अनुसार सीएम योगी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा  शुक्रवार के दिन योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। बीजेपी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि कल दोनों ही बारी-बारी से सीएम योगी से मिलने वाले हैं। 

अनुप्रिया पटेल ने भी अमित शाह से मुलाकात की 

भाजपा की सहयोगी अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने भी अमित शाह से मुलाकात की है। अनुप्रिया की मुलाकात आदित्यनाथ की मुलाकात के ठीक बाद हुई है।  राज्य मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार में अनुप्रिया अपने दल का कोटा बढ़ाना चाहती हैं। अभी उनका एक राज्य मंत्री है और वह दो मंत्री और चाहती हैं। 

पीएम मोदी से मिलेंगे योगी

शुक्रवार को 11 बजे के करीब सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। जिसके बाद एक रोडमैप बनाया जाएगा कि आने वाले आठ से नौ महीने में उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन किस तरह से तालमेल करके अपने कदम बढ़ाएंगे। क्योंकि कोरोना लहर ने जिस तरह से पूरे देश समेत उत्तर प्रदेश में कोहराम मचाया, हालांकि योगी आदित्यनाथ ने मैराथन दौरा करके कोविड से जंग की तैयारियों का खाका भी खींचा, प्रशासनिक अमले को टाइट किया उसके बारे में भी सीएम योगी प्रधानमंत्री से जिक्र कर सकते हैं। 

काफी अहम माना जा रहा योगी का दिल्ली दौरा

उत्तर प्रदेश कैबिनटे विस्तार और पार्टी संगठन में फेरबदल की खबरों के बीच योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। अभी कुछ ही दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने लखनऊ का दौरा किया था और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की थी।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा