CAA प्रदर्शनकारियों को योगी की चेतावनी, कहा- तलवार लेकर मार-काट करने वालों की आरती नहीं उतारेंगे

By अंकित सिंह | Feb 27, 2020

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर 12-15 लोग तलवार लेकर आएंगे, मार-काट करेंगे तो उनकी आरती नहीं उतारी जाएगी। योगी ने साफ कहा कि किसी को भी आगजनी और तोड़फोड़ करके कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती हैं। अपने सख्त तेवर को जारी रखते हुए योगी ने कहा कि आप एक बात को नोट कर लें... किसी गलतफहमी का शिकार होंगे... कयामत का दिन कभी नहीं आयेगा... कानून को बंधक बनाकर अपने अनुसार चलाएंगे तो यह कभी नहीं हो पायेगा। 

इसे भी पढ़ें: CAA-NRC के नाम पर भ्रम फैला रहा विपक्ष, माफ नहीं करेंगी अगली पीढ़ियां: योगी

योगी ने बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि सरकार विकास काम करेगी लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं करेगी। बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र का, हर संप्रदाय का, हर जाति के लोगों का विकास किया जाएगा। हर किसी को अपनी परंपरा के अनुसार त्यौहार मनाने का हक है लेकिन दूसरों के मामले में अगर कोई दखल देगा तो उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा। विपक्ष पर सीएए, एनपीआर और एनआरसी के नाम पर भ्रम उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को सवाल किया कि ‘‘आखिर देश की छवि खराब करके आप क्या पाना चाहते हैं।’’ योगी ने विधानसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष पर तंज किया आज भी तो आप सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता