अकबर ने रखा था इलाहाबाद नाम, योगी इसे बदल कर करेंगे प्रयाग

By नीरज कुमार दुबे | May 24, 2018

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इलाहाबाद शहर का नाम बदलने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले से पहले यह काम किया जा सकता है। इस संबंध में संतों और अखाड़ा परिषदों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था और खुद मुख्यमंत्री ने इलाहाबाद की अपनी यात्रा के दौरान इस संबंध में संकेत दिये थे। सरकार कुंभ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रैंडिंग कर रही है और इस संबंध में अगर आप इलाहाबाद में लगे विभिन्न होर्डिगों पर भी देखेंगे तो उनमें प्रयाग कुंभ का जिक्र किया गया है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलवा कर दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन करवा दिया। योगी जब गोरखपुर के सांसद थे तब भी कहा गया कि उन्होंने कई बाजारों के नाम बदलवा कर उनके हिंदू नाम करवा दिये थे। योगी इस पर तर्क देते रहे हैं कि हम पुराना गौरव बहाल कर रहे हैं। अब कुंभ से पहले इलाहाबाद का नाम प्रयाग राज करने के पीछे भी यही तर्क दिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश का मंत्रिमंडल जल्द ही कैबिनेट बैठक कर इस मुद्दे पर फैसला ले सकता है।

प्रमुख खबरें

UPI Framework में बदलाव पर सियासी घमासान, Congress ने 14 सितंबर को बताया Betrayal Day

Asian Games में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार हैं शूटर Anish Bhanwala

शुरुआती कारोबार में 244 अंक चढ़ा Sensex, Nifty 23,200 के पार पहुंचा

IMF ने भारत को बताया Global Growth का मजबूत आधार, नीतियों और स्थिरता की सराहना की