Ayodhya में योगी करेंगे श्री रामलला का भव्य जलाभिषेक, चीन-पाकिस्तान समेत 156 देशों से पहुंचा जल

By अंकित सिंह | Apr 19, 2023

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सभी को इंतजार है। मंदिर निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। जानकारी के मुताबिक अगले साल जनवरी में राम मंदिर को आम भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। इन सबके बीच खबर यह है कि 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री रामलला का जलाभिषेक करेंगे। खास बात यह है कि रामलला का जलाभिषेक सिर्फ भारत की पवित्र नदियों के जल से नहीं होगा, बल्कि 156 देशों की नदियों और समुद्र के जल से संपन्न होगा। इसमें पाकिस्तान और चीन की नदियों का भी जल समाहित है। योगी आदित्यनाथ के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रह सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेता मणिराम दास छावनी सभागार में कलश पूजन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Eknath Shinde अयोध्या के लिए रवाना, रविवार को करेंगे हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन

विजय जौली चंपत राय से विचार विमर्श करने के लिए अयोध्या भी पहुंचे थे। विजय जौली ने बताया कि स्वर्गीय अशोक सिंघल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर मैंने निर्णय लिया कि विश्व भर के नदियों और समुद्रों का जल हम भारत में एकत्रित करेंगे और उस जल से प्रभु श्री राम के मंदिर का जलाभिषेक संपन्न करेंगे। जल को बड़ी शिद्दत से इकट्ठा किया हुआ है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की राबी नदी का जल भी आया हुआ है। इसके अलावा रूस और यूक्रेन के नदियों का भी जल एकत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि दुबई के रास्ते पाकिस्तान से राबी नदी का जल मंगाया गया है। विजय जौली ने इसे अपने किसी हिंदू मित्र के जरिए मंगवाया है। 

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर