Yogi 2.0: 25 मार्च को शाम 4:30 बजे CM पद की शपथ लेंगे योगी, इस नेता को बनाया गया प्रोटेम स्पीकर

By अभिनय आकाश | Mar 23, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दोबारा सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। 25 मार्च को सरकार के गठन के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। बीजेपी के नेता योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए 25 मार्च को शाम 4.30 बजे लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही  भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री को नियुक्त किया गया है। बीजेपी विधायक रमापति शास्त्री 26 मार्च को यूपी विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ लेंगे।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ से मुकाबला करते रहने के लिए अखिलेश ने छोड़ी लोकसभा

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूर्ण बहुमत में आने के बाद गोरखपुर से पांच बार के सांसद रहे योगी आदित्यनाथ को लोकभवन में संपन्न विधायक दल की बैठक में भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया था। इसके बाद योगी ने 19 मार्च 2017 को दो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉक्टर दिनेश शर्मा समेत अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 403 सीट पर सहयोगियों समेत 273 सीटें जीत कर फिर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। 

प्रमुख खबरें

West Asia Conflict पर बोलीं Mehbooba Mufti, बोलीं- इजरायल और यूएस को मिलेगी शिकस्त

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस में किसका पलड़ा भारी? जानें हेड टू हेड आंकड़े

16 अप्रैल से शुरू होगी जनगणना, सरकार बोली- जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी, जाति का डाटा दूसरे चरण में लिया जायेगा

Parliament Diary: IBC Amendment Bill लोकसभा में पास, नक्सल मुद्दे पर गर्मागर्म बहस, OBC आरक्षण के दुरुपयोग पर राज्यसभा में हंगामा