नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बरेली में हुआ यौम-ए-दुरूद कार्यक्रम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2022

बरेली (उत्तर प्रदेश)। पैगंबर मोहम्मद के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलम्बित पूर्व पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को बरेलवी वर्ग के सबसे बड़े केन्द्र बरेली में इत्तहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) ने यौम—ए—दुरूद का आयोजन किया। बरेली के इस्लामिया कॉलेज मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आईएमसी तथा आला हजरत से ताल्लुक रखने वाले लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से दुरूद शरीफ पढ़ा और देश में शांति व भाईचारा बने रहने की दुआ की।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश : अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, अब तक 387 लोग गिरफ्तार

मौलाना तौकीर रजा खां ने अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रही हिंसा का जिक्र करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नजर नहीं आ रहा है कि पूरी दुनिया में भारत की कितनी बदनामी हो रही है। हमें भी तकलीफ हो रही है क्योंकि यह अकेले उनका ही देश नहीं है। इस आयोजन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये थे। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि रास्तों पर पुलिस, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया था। आपात स्थिति से निपटने के लिए जगह-जगह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और वज्र वाहन खड़े किए गए।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन