'आपको यमुना मैया का श्राप लगा है', इस्तीफा देने पहुंचीं आतिशी से बोले एलजी वीके सक्सेना

By अंकित सिंह | Feb 10, 2025

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने रविवार को पूर्व सीएम आतिशी से कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) यमुना नदी को साफ करने में विफल रही, जिसके कारण सरकार को नुकसान हुआ। सूत्रों के मुताबिक, चुनावी हार के बाद जब आतिशी अपना इस्तीफा देने राजनिवास पहुंचीं तो उन्होंने उनसे कहा, 'आपको यमुना मैया का श्राप लगा है।' एलजी ने कहा कि आप सरकार को यमुना की सफाई के लिए सक्रिय कदम उठाना चाहिए था। आतिशी से मुलाकात के दौरान एलजी सक्सेना ने वायु प्रदूषण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का रुख बदलने का भी जिक्र किया। 

इसे भी पढ़ें: ओडिशा सरकार क्रिकेट मैच के दौरान ‘फ्लडलाइट’ में गड़बड़ी को लेकर ओसीए से स्पष्टीकरण मांगेगी: मंत्री

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में 48 सीट जीतकर 27 साल बाद सत्ता में लौटी है। वहीं आम आदमी पार्टी को 22 सीट पर जीत मिली, कांग्रेस इस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई। अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल सितंबर में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने रविवार को कहा कि पार्टी दिल्ली में ‘‘रचनात्मक विपक्ष’’ की भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम जनादेश को पूरी विनम्रता से स्वीकार करते हैं। आप एक ऐसी पार्टी है जो अपनी गलतियों को समझती है, पहचानती है और उन पर काम करती है। हम निश्चित रूप से इस बात पर गौर करेंगे कि हमारा मतप्रतिशत क्यों कम हुआ है।’’ 

प्रमुख खबरें

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब