The 2025 TSC Global Dialogue में भागीदारी कर Donald Trump की नीतियों पर आप भी कर सकते हैं चर्चा

By नीरज कुमार दुबे | Jun 07, 2025

"The 2025 TSC Global Dialogue" का आयोजन 14 जून से 4 जुलाई 2025 तक किया जायेगा। अपनी तरह के इस अनूठे वैश्विक संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य अमेरिका और उसके 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प की भूमिका पर पूरी दुनिया में विचार-विमर्श करना है। Trump Study Circle के संस्थापक अध्यक्ष रोबिंदर सचदेव ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि यह आयोजन अमेरिका की राजनीति, संस्कृति और राष्ट्रपति ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल (2025–2029) के वैश्विक प्रभाव पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि यह पहल इस आयोजन में भाग लेने वालों की वैश्विक समझ (Global Quotient – GQ) को बढ़ाने का कार्य भी करेगी।

इसे भी पढ़ें: Musk से बात नहीं करूंगा, उनका दिमाग खराब हो गया है, दोस्त से रूठे ट्रंप, सुलह कराने की प्लानिंग में लगे व्हाइट हाउस के सहयोगी

उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक और संस्था इस संवाद कार्यक्रम में हिस्सा ले सकता है और इसे अपने परिसर में भी आयोजित कर सकता है। उन्होंने कहा कि TSC संवाद सत्र 60–90 मिनट का होगा जोकि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रूपों में आयोजित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 10–20 या अधिक प्रतिभागियों के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चाहे कॉलेज अथवा विश्वविद्यालय के मंच हों, गोलमेज सम्मेलन हों, दोस्तों और परिवारों के बीच संवाद हो, पुस्तक पर चर्चा हो, कैफे में बातचीत हो, गोल्फ या ब्रंच के दौरान चर्चा हो, मॉर्निंग वॉक के दौरान चर्चा हो, ग्रामीण सभाओं के माध्यम से, पॉडकस्ट सत्र के माध्यम से या अन्य किसी भी फॉर्मेट में इसे आयोजित किया जा सकता है।

रोबिंदर सचदेव ने बताया कि आयोजकों को स्टार्टर किट जिसमें दिशानिर्देश और प्रश्न आदि होंगे, वह दिये जायेंगे। साथ ही आयोजक को नेतृत्व प्रमाणपत्र दिया जायेगा तथा सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र दिये जायेंगे जोकि उनके बायो डाटा को और समृद्ध करेंगे। यह पूछे जाने पर कि TSC संवाद क्यों आयोजित करें या इसमें क्यों भाग लें, के जवाब में उन्होंने कहा कि वैश्विक मामलों में अमेरिका की भूमिका पर सारगर्भित और निष्पक्ष चर्चा में भागीदारी करने से व्यक्ति का खुद का ज्ञान वर्धन तो होगा ही साथ ही वैश्विक नागरिकों, विद्वानों और पेशेवरों के नेटवर्क से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह आप वैश्विक समझ में भी योगदान कर पायेंगे।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस संवाद सत्र से जुड़ने के लिए हमारी वेबसाइट: www.TrumpStudyCircle.com पर विजिट कर सकता है। अथवा हमें info@TrumpStudyCircle.com पर ईमेल कर सकता है या हमारे व्हाट्सअप नंबर +91-9312503364 पर संपर्क कर सकता है। उल्लेखनीय है कि Trump Study Circle Imagindia Institute द्वारा संचालित एक स्वतंत्र थिंक टैंक है जिसकी स्थापना रोबिन्दर सचदेव ने की थी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस आयोजन में बड़ी सहभागिता देखने को मिलेगी और चर्चा का एक नया स्तर उभर कर सामने आयेगा।

प्रमुख खबरें

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी

यूनिक मर्केंटाइल इंडिया के MD राज कुमार रॉय आदिलाबाद में गिरफ्तार, निवेश धोखाधड़ी का आरोप

West Bengal: बंद चाय बागानों के मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपये और अतिरिक्त राशन