By टीम प्रभासाक्षी | Dec 11, 2021
भारत में हम सभी लगातार बढ़ती बिजली कीमतों को लेकर परेशान है। हम सभी को पता है कि भारत में बिजली बनाने के लिए बड़े स्तर पर कोयले का उपयोग किया जाता है। कुछ दिन पहले हमने वह खबरें भी पढ़ीं और देखीं जिसमें लिखा और बताया गया कि भारत में कोयले की कमी है। और कुछ दिनों तक हमें थोड़ी परेशानी भी हुई। लेकिन आज हम जिस योजना के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसके बाद से आपको बिजली फ्री मिलेगी। इस योजना के तहत आपको अपनी छत पर सोलर पैनल लगवाना होगा। जिसमें सरकार आपकी मदद भी करेगी।
आप सोलर रूफटॉप योजना के तहत सोलर पैनल लगवा कर बिजली पर होने वाले खर्च को 30 से 50% तक कम कर सकते हैं। यानी बिजली पर होने वाला आपका इतना खर्च बच जाएगा। सोलर रूफटॉप से 25 सालों तक बिजली मिलेगी। पाँच छः साल में ही योजना के खर्च का सारा भुगतान हो जाएगा। फिर आप 19-20 साल तक सोलर से फ्री बिजली का आनंद ले सकेंगे। इस योजना भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की ओर से शुरू की गई है। 3kw तक के सोलर रूफटॉप पैनल को इंस्टॉल करवाने पर आपको 40% तक की सब्सिडी सरकार द्वारा मिलेगी। वहीं अगर आप 10 किलोवाट तक का सोलर पैनल लग जाते हैं तो सरकार की तरफ से इस पर आपको 20 परसेंट की सब्सिडी दी जाएगी।
अप्लाई करने का तरीका