आप भी घर में बना सकते हैं 10 तरह के डोसा, स्वाद होगा काफी जायकेदार

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 04, 2024

दक्षिण भारत का सबसे फेमस डोसा कई सारे लोगों को खाना खूब पसंद होता है। पूरे भारत में डोसा का स्वाद हर भारतीय के अंदर रच-बस गया है। ज्यादातर घरों में इसे बनाया जाता हैं। इस लेख में हम आपको 10 प्रकार के डोसा बनाने का तरीका बताएंगे, जिसे आप झटपट से बना लेंगे। जो इस डोसा को चखेगा, वह आपसे रेसिपी जरुर पूछेगा। आइए जानते आप डोसा को कितनी प्रकार से बना सकते हैं।  

सबसे ज्यादा मसाला डोसा खाया जाता है। यह क्लासिक और सबसे लोकप्रिय डोसा। आलू की भरवन और तड़के से बना यह डोसा सभी को खूब पसंद आता है। मसाला डोसा को लोग घर में भी बनाते हैं। इसे हर कोई पसंद करता है।

मेदु वड़ा डोसा

क्या आप ने कभी मेदु वड़ा वाला डोसा खाया है। मेदु वड़ा और डोसा का अनूठा कॉम्बिनेशन। इसे डोसा को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना। मेदु वड़े को डोसे के अंदर भरकर बनाया जाता है। इसे आप घर पर जरुर ट्राई करें।

पनीर टिक्का डोसा

पनीर टिक्का वाला डोसा शायद ही आप ने खाया होगा। यह कॉम्बिनेशन आपको जरुर पसंद आएगा। इसे बनाने के लिए आपको पनीर टिक्का मसाले में मैरीनेट किया हुआ पनीर डोसे के साथ सर्व किया जाता है।

वेजिटेबल डोसा

अगर आप हेल्थ को लेकर सजग रहते हैं, तो यह वेजिटेबल डोसा आपके लिए काफी हेल्दी साबित होगा। यह डोसा सेहत और स्वाद के लिए भी लाजवाब होगा। डोसे के बैटर में आप अपनी पसंद की कटी हुई सब्जियां मिला सकते हैं।

चटनी डोसा 

यह डोसा बनाना काफी आसान है। इस डोसे में डोसे के बैटर में ही चटनी मिलाई जाती है। आप अपने पसंद की कोई भी चटनी जैसे नारियल की चटनी, धनिया चटनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कुरकुरा मसाला डोसा

अगर आपको कुरकुरा डोसा खाना बेहद पसंद है, तो आप इसे खा सकते हैं। यह कुरकुरा, हल्का और मुलायम होता है। इसमें मसालेदार आलू भरे होते हैं। इसे आप नारियल की चटनी, सांबर, केचप के साथ खा सकते हैं।

रागी डोसा

सेहत के फ्रिकमंद लोग रागी का डोसा बेहद पसंद आएगा। यह स्वाद के साथ ही काफी हेल्दी होता है। रागी डोसा को रागी के आटे, दही, पानी या छाछ को मिलाकर इसे बनाया जाता है।

सेट डोसा 

इसे डोसा का नाम आपने शायद ही सुना होगा। सेट डोसा को स्पोंज डोसा भी कहा जाता है। यह चावल, उड़द दाल, मेथी के बीज और पोहे से बनाया जाता है। यह गाढ़ा, मुलायम और फूला हुआ होता है।

चीज डोसा

आज के समय में ज्यादातर लोग आपको चीज लवर मिल जाएंगे। चीज प्रेमियों के लिए यह डोसा काफी परफेकट है। इसे बना भी काफी आसान है। बस आपको डोसा बनाकर उसके ऊपर से खूब सारा चीज डालना है और पिघलने तक पकाएं।

प्लेन डोसा

यह डोसा तो सभी ने खाया होगा। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। प्लेन डोसा चावल और उड़द की दाल से बना पतला और क्रिस्पी होता है। इसे आमतौर पर सांबर और नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है।

प्रमुख खबरें

Kannur में भीषण Road Accident, खड़े ट्रक से टकराई लॉरी; 2 मैकेनिकों की मौत

Iran-US Economic War | तेल की एक भी बूंद एक्सपोर्ट नहीं होने देंगे, ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर दी इकोनॉमिक वॉर की बड़ी चेतावनी

Revanth Reddy ब्रिटेन दौरा बीच में खत्म कर Hyderabad लौटे, लंबित मसलों पर रहेगा ध्यान

Sultanpur Police encounter में तीन बदमाश अरेस्ट, चोरी के जेवरात और तमंचा बरामद