Tarot Reading: अगर निकला 'The Magician' कार्ड तो समझिए Success और Good Luck की है गारंटी

By अनन्या मिश्रा | Jan 31, 2026

भविष्य जानने के लिए जन्मकुंडली, न्यूमेरोलॉजी और हस्तरेखा का सहारा लिया जाता है। ज्योतिष की दुनिया में एक और विधा भी है, जिसको टैरो कार्ड रीडिंग कहा जाता है। टैरो कार्ड में रंग, अंक, संकेत और पृथ्वी, अग्नि, जल, आकाश और वायु जैसे पांच तत्व दर्शाए गए हैं। इन्हीं के आधार पर भविष्य का अनुमान लगाया जाता है। वहीं इससे जीवन में आने वाली तमाम बाधाओं को भी हल करने में सहायता मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Evil Eye Remedy: Financial Crisis से हैं परेशान, काली मिर्च का ये ज्योतिष उपाय भर देगा आपकी तिजोरी

द मैजेशियन

बता दें कि 'द मैजेशियन' कार्ड को मेगस के रूप में भी जाना जाता है। सामान्य रूप में यह कार्ड इश्कबाद, उभय हस्त और उत्तजेति रूप को दर्शाता है। द मेगस कार्ड अपने आसपास की ऊर्जा लेता है और इस ऊर्जा को सभी ओर बिखेर देता है। द मैजेशियन कार्ड को समझौता कारक के रूप में देखा जाता है। द मैजेशियन कार्ड हेराफेरी की सोच और चालाकी को दर्शाता है।

द मैजेशियन हमेशा बेचैन रहता है और उसको सूर्य के चारों ओर चक्कर काटते हुए देखा जा सकता है। यह गपशप और खबरों को पसंद करता है। इस कार्ड पर इसकी छवि पंखों वाला हेलमेट और हील्स पहने हुए निष्पक्ष यौवन है। यह जादूगर के रूप में है और अपने कार्य को प्रदर्शित करता है। यह कार्ड अनुकूल, कौशल, बुद्धिमान, शिल्प, चालाकी आदि से संबंधित होता है। यह हमेशा अपने आत्म सम्मान पर निर्भर रहता है।

द मैजेशियन एक शुभ कार्ड है, जोकि नए मौकों, नए उद्यम, दृढ़ इच्छाशक्ति और हर काम में उमंग के समावेश का प्रतीक है। इस कार्ड के आने का मतलब है कि स्वयं का आकलन कर अपनी जमीन पर रहेंगे। यह साम-दाम, दंड-भेद से अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे।

द मैजेशियन कार्ड के आने का मतलब है कि यह व्यक्ति जो भी कार्य करेगा, उसमें सफलता अवश्य हासिल करेगा। क्योंकि टैरो रीडिंग में 'द मैजेशियन' कार्ड के आने का मतलब है कि व्यक्ति बहुत ज्यादा परिश्रमी है और अपने काम को वह पूरा करने के लिए कुछ भी करेंगे। यही वजह है कि उनको हर कार्य में सफलता मिलेगी और भाग्य का साथ मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Famous Temple: Vrindavan का Secret Shaktipeeth, जहां गिरे थे मां सती के केश, जानिए इसका कृष्ण कनेक्शन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का टीजर रिलीज, Mrunal-Pooja संग धमाल मचाएंगे Varun Dhawan

Tamil Nadu Election: BJP का महिला कार्ड, हर महीने ₹2000, फ्री LPG और E-Scooter का वादा

माई लॉर्ड! खुली कोर्ट में सुनवाई करें...कपिल सिब्बल के साथ SC पहुंचे खालिद