आपके पास विज्ञापन के लिए पैसा है, परियोजनाओं के लिए क्यों नही? दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार

By अभिनय आकाश | Jul 03, 2023

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पिछले 3 साल का बजट मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपके पास विज्ञापन के लिए पैसा है। आपके पास परियोजनाओं के लिए पैसा क्यों नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना के लिए धन उपलब्ध कराने में असमर्थता व्यक्त करने के लिए इसकी आलोचना की। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की दो-न्यायाधीश पीठ ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार को पिछले तीन वित्तीय वर्षों में आरआरटीएस परियोजना के विज्ञापनों पर अपने खर्च का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के भजनपुरा में फ्लाईओवर के लिए मंदिर और मज़ार हटाए गए

अदालत ने सरकार से सवाल किया कि उसने विज्ञापनों के लिए धन आवंटित करने पर विचार करते हुए एक परियोजना के लिए बजट में धन का प्रावधान क्यों नहीं किया जो सुचारू परिवहन सुनिश्चित करेगा। अदालत ने कहा कि यदि आपके पास विज्ञापनों के लिए पैसा है, तो आपके पास उस परियोजना के लिए पैसा क्यों नहीं है जो सुचारू परिवहन सुनिश्चित करेगी? इसके अलावा, अदालत ने दिल्ली सरकार को पिछले तीन वित्तीय वर्षों में आरआरटीएस के विज्ञापनों पर खर्च किए गए धन का विस्तृत ब्योरा देने का निर्देश दिया। 

प्रमुख खबरें

Delhi Airport पर दोहा से आए यात्रियों से 47 लाख के सोने-चांदी के सिक्के जब्त

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति अधिसूचना पर जताया कड़ा विरोध

Vinod Tawde के बयान पर Akhilesh Yadav का पलटवार, BJP पर साधा निशाना

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया