Smart Kitchen Hacks: मटर का नेचुरल रंग रहेगा बरकरार और चमकेंगे जले हुए Utensils, फॉलो करें ये Simple Steps

By अनन्या मिश्रा | Jul 23, 2026

रोजाना किचन के कामों में ऐसी कई छोटी-छोटी समस्याएं आती हैं। जो न सिर्फ समय बल्कि मेहनत को भी बढ़ा देती हैं। कभी फ्रिज में रखा गूंथा हुआ आटा काला हो जाता है, तो कई बार बींस और मटर पकने के बाद उनकी चमक खो देते हैं। कई बार कचौड़ी और समोसे ज्यादा तेल सोख लेते हैं। जिस कारण इसका स्वाद और आपकी सेहत दोनों प्रभावित होती है। वहीं चाय के बर्तन पर काली जिद्दी परत को साफ करना किसी मुश्किल से कम नहीं होता है।

गूंथा हुआ आटा नहीं होगा काला और सख्त

अक्सर रात का बचा आटा लोग फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन अगले दिन इसका ऊपरी हिस्सा काला या सख्त हो जाता है।

इससे रोटियों का स्वाद और बनावट प्रभावित होती है।

इस समस्या से बचने के लिए आटे को स्टोर करने से पहले इसके ऊपर तेल या घी की हल्की परत लगाएं।

फिर आटे को एयरटाइट कंटेनर में रखें।

इस तरह से आटा लंबे समय तक ताजा और नरम बना रहेगा।

मटर और हरी बींस का रंग रहेगा बरकरार

हरी सब्जियों की पहचान उनकी फ्रेशनेस और चमकदार रंग से होती है।

लेकिन हरी सब्जियों को उबालने से मटर और बींस का रंग फीका हो जाता है।

इसको रोकने के लिए उबलते पानी में एक चुटकी चीनी मिलाएं।

इस तरीके से सब्जियों का नेचुरल रंग बनाए रखने में मदद मिलती है।

वहीं ऐसे पकाने के बाद भी यह ताजे और आकर्षक दिखते हैं।

कम तेल सोखेंगे समोसे और कचौड़ी

घर पर समोसे और कचौड़ी बनाते समय कई बार इनका बाहरी हिस्सा जरूरत से ज्यादा तेल सोखता है।

अगर आप कचौरी और समोसे को ज्यादा क्रिस्पी और हल्का बनाना चाहते हैं। तो आटा गूंथने के दौरान इसमें आधा नींबू का रस मिलाएं।

इससे समोसे और कचौरी तलने के समय कम तेल सोखेंगे।

वहीं इस तरीके से स्नैक्स भी क्रिस्पी बनते हैं।

जले हुए बर्तन को चमकाएं

चाय बनाने के दौरान पतीले के किनारों पर काली परत जम जाती है। जिसको साफ करना मुश्किल हो सकता है।

इसको साफ करने के लिए बर्तन में पानी भरें। एक चम्मच वाशिंग पाउडर और आधा कटा नींबू डालें।

इसको 5 मिनट तक उबालें और फिर साफ करें।

इससे जिद्दी कालापन हट जाएगा और बर्तन नए की तरह चमकने लगेगा।

प्रमुख खबरें

Rotterdam Port Authority के साथ भारत में कार्गो प्रक्रिया होगी डिजिटल, बोले Piyush Goyal

Tummadihatti Barrage विवाद सुलझाने Devendra Fadnavis से मिलेंगे Telangana CM Revanth Reddy

Nahid Rana चोटिल होकर West Indies के खिलाफ Test Series से हो सकते हैं बाहर

Lockie Ferguson और Matt Henry चोट के कारण तीसरे टी20 से बाहर, कीवी टीम में बदलाव