आप तो अब जागे हैं, हम 8 दशकों से झेल रहे, यूरोप में घुसकर एस जयशंकर ने बता दी पश्चिमी देशों की सच्चाई

By अभिनय आकाश | May 23, 2025

पहलगाम में बेगुनाह पर्यटकों को धर्म पूछकर मारने वाले दरिदों को भारत ने जो जवाब दिया है। उसकी गूंज एलओसी के पार ही नहीं। यूरोप की सरजमीं तक सुनाई दे रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों यूरोप के दौरे पर हैं। नीदरलैंड की मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच जो सीजफायर हुआ वो भारत के दम पर हुआ। भारत की शर्तों पर हुआ और इसमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है।  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोप की आलोचना करते हुए कहा कि यूरोप पाकिस्तान में सैन्य शासन को लंबे समय से समर्थन दे रहा है, जबकि पाकिस्तान में सीमा पार से आक्रामकता और लोकतांत्रिक अस्थिरता का रिकॉर्ड रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 1947 में आजादी के बाद से ही पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में हमारी सीमाओं का उल्लंघन किया जा रहा है। उसके बाद के आठ दशकों में हमने क्या देखा है? वह विशाल, लोकतांत्रिक यूरोप, आपके अपने शब्दों में कहें तो, इस क्षेत्र में सैन्य तानाशाही के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan Army की हाफिज सईद वाली गीदड़भभकी, पानी रोका तो, सांसे रोक देंगे

जयशंकर ने पश्चिमी देशों, खास तौर पर यूरोपीय शक्तियों की पाकिस्तान के सैन्य शासकों के साथ ऐतिहासिक गठबंधन के लिए आलोचना करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। किसी ने भी सैन्य शासन का समर्थन नहीं किया है। पाकिस्तान में लोकतंत्र को इतने तरीकों से कमजोर नहीं किया है - जितना कि पश्चिम ने किया है। भारत ने सीमापार आतंकवाद और नागरिक लोकतंत्र के दमन में पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठान की भूमिका को लगातार उजागर किया है। 

इसे भी पढ़ें: IDF के 150 ट्रेंड सैनिक...POK में भारत के साथ घुसने वाला है इजरायल? शहबाज शरीफ को सता रहा किस बात का डर

अमेरिका को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की तरफ से द्विपक्षीय स्तर पर युद्धविराम का फैसला किया गया था। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोई भूमिका नहीं है। आगे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुनिया को दो टूक बता दिया कि पाकिस्तान को मासूम दिखाने का नाटक बंद किया जाए। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद पर अब भारत की नीति साफ है कि अब सहना नहीं है और जवाब देना है। पाकिस्तान आतंक से कनेक्टेड नहीं है, ये कहकर दुनिया को बहकाने की जो कोशिश इस्लामाबाद करता रहा है। भारत ने उस पर सीधा हमला किया है।  

Latest World News in Hindi at Prabhasaksh    

प्रमुख खबरें

Kottayam में खुद को IPS बताकर नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने वाला गिरफ्तार

Gorakhpur में बोले Yogi Adityanath, विकास विरोधी लोग जनता को जाति और क्षेत्र में बांट रहे

Sunil Chhetri ने कहा Indian Football को पटरी पर लाने के लिए मिलकर काम करें AIFF और खिलाड़ी

Gujarat University में पूर्व VC Neerja Gupta पर जांच शुरू, पूर्व जज करेंगे पड़ताल