क्या आप जानते हैं पाकिस्तानी ड्रामा 'कभी मैं कभी तुम' के एक्टर फहाद मुस्तफा इस बॉलीवुड स्टार से प्रेरित हैं?

By रेनू तिवारी | Nov 20, 2024

कहते हैं कि कला की कोई सीमा नहीं होती। लोग भारत और विदेश की फिल्मों, सीरीज और गानों को बड़े चाव से देखते और सुनते हैं। हाल ही में पाकिस्तानी ड्रामा कभी मैं कभी तुम भारत में भी काफी लोकप्रिय हुआ, जिसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद मुस्तफा और हनिया आमिर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस शो के लिए एक्टर को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है। अब उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे भारतीय एक्टर गोविंदा की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

यह वायरल वीडियो नवंबर 2022 में आयोजित फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट का है। इसमें फहाद को एक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिस पर शुक्रिया अदा करते हुए एक्टर ने अपने एक्टिंग सफर का श्रेय गोविंदा को दिया। उन्होंने कहा, "मैंने सबसे पहले गोविंदा सर की वजह से एक्टिंग शुरू की। सर, हम आपके फैन हैं और पाकिस्तान में हमें लगता था कि जो भी एक्टिंग करनी है, वो आपकी तरह करनी है।" मुस्तफा ने गोविंदा के पैर छुए

पाकिस्तानी एक्टर ने कहा, "मुझे वाकई उम्मीद है कि पाकिस्तान और भारत फिर से साथ आएंगे और अच्छा काम करेंगे।" इस पुराने वीडियो में पाकिस्तानी एक्टर स्टेज से उतरते हुए गोविंदा के पैर छूते नजर आ रहे हैं। इसके बाद गोविंदा ने उनसे हाथ मिलाया और गले मिले। इस वीडियो में आगे फवाद मुस्तफा गोविंदा के बगल में बैठे रणवीर सिंह को गले लगाते भी नजर आ रहे हैं और दोनों थोड़ी बातचीत भी करते नजर आए।

इसे भी पढ़ें: AR Rahman Divorce | एआर रहमान ने क्यों तोड़ दी तीस साल की शादी? सिंगर की पत्नी सायरा बानो ने कहा- अब नहीं हो रहा था बर्दाश्त...

फहाद मुस्तफा पाकिस्तान में सफल एक्टर हैं

पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा कई शानदार और सफल टीवी शो और फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने लोड वेडिंग, कायदे आजम जिंदाबाद और एक्टर इन लॉ जैसे प्रोजेक्ट में काम किया है। 10 साल के ब्रेक के बाद उन्होंने कभी मैं कभी तुम के साथ टेलीविजन ड्रामा में अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी की, जिसे भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी खूब पसंद किया गया। गौरतलब है कि 2016 में उरी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को भारतीय परियोजनाओं में काम करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। उससे पहले फवाद खान, माहिरा खान, सजल अली, सबा कमर जैसे कई कलाकार सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट