दूसरों इन 5 चीज़ों का भूलकर भी ना करें इस्तेमाल, जीवन में करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना

By प्रिया मिश्रा | Jun 13, 2022

अक्सर कई लोगों को दूसरों का सामान इस्तेमाल करने की आदत होती है। लोग कभी जरूरत पड़ने पर या कुछ चीज़ भूल जाने पर दूसरों से चीज़ें उधार ले लेते हैं। कभी लोग दूसरों से कपड़े तो कभी पैसे उधार ले लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से आपका भाग्य आपसे नाराज़ हो सकता है। शास्त्रों के अनुसार किसी दूसरे की चीज़ उधार लेने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के लेख में हम आपको ऐसी चीज़ों के बारे में बताएंगे जिन्हें भूलकर भी उधार में नहीं लेना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी हैं यह चीज़ें -      


घड़ी 

शास्त्रों में घड़ी को व्यक्ति के जीवन के समय से जोड़कर देखा जाता है। कभी भी किसी से घड़ी उधार नहीं लेनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार किसी से घड़ी उधार में लेने या देने से जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी और की घड़ी पहनने से आपकी प्रोफेशनल लाइफ में भी समस्या आ सकती है।

इसे भी पढ़ें: सूर्य देव 15 जून को करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा असर

पेन 

जीवन में कलम को बहुत महत्त्व दिया गया है। शास्त्रों के अनुसार, चित्रगुप्त अपनी लेखनी से हमारे जीवन में आगे आने वाली परेशानियों या खुशियों का खाका तैयार कर रहे होते हैं। माना जाता है कि अपनी कलम को किसी के साथ बांटना या फिर किसी से कलम उधार लेना तरक्की में रुकावट पैदा कर सकता है। 


कंघा

अक्सर लोग दूसरों से कंघा मांग कर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि किसी दूसरे का कंघा इस्तेमाल करने से सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ध्यान दें कि हमेशा अपना ही कंघा इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बहुत लकी होती हैं वो लड़कियां जिनके शरीर पर होते हैं ये 7 निशान, जीवन में भी नहीं होती किसी चीज़ की कमी

अंगूठी

आमतौर पर लोग दूसरों की अंगूठी उधार लेकर पहनतें हैं। लेकिन कभी भी किसी की अंगूठी मांगकर नहीं पहननी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। किसी और की अंगूठी उधार लेने से जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।


कपड़े

अक्सर लोग अपने दोस्तों के कपड़े पहन लेते हैं। लेकिन कभी भी दूसरों के कपड़े उधार में नहीं लेने चाहिए। शास्त्रों के अनुसार दूसरों के कपड़े पहनने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और भाग्य भी आपका साथ नहीं देता है।

 

- प्रिया मिश्रा 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Prince Andrew की Arrest से British Royal Family में भूचाल, King Charles के सामने साख बचाने की चुनौती

AI Impact Summit में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, US के Pax Silica क्लब में होगी एंट्री

India AI Summit: PM मोदी के मंच पर Sam Altman-Dario Amodei ने क्यों नहीं मिलाया हाथ?

T20 World Cup में Sikandar Raza का जलवा, Zimbabwe की सुपर एट में तूफानी एंट्री।