Shaniwar Ke Niyam: शनिवार को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, वरना रुष्ट हो सकते हैं शनिदेव

By अनन्या मिश्रा | Feb 24, 2025

हिंदू धर्म में शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन शनिदेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है, क्योंकि वह व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर शुभ या अशुभ फल देते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक करियर और कारोबार में सफलता पाने के लिए शनिदेव की कृपा का होना जरूरी है। वहीं अगर शनिदेव अप्रसन्न होते हैं, तो जातक को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

इसलिए शनिवार के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है, जिनको करने से शनिदेव क्रोधित हो सकते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनिवार के दिन किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 1 March 2025 | आज का प्रेम राशिफल 29 फरवरी | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

शनिवार के दिन न करें ये कार्य

शनिवार के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर शनिदेव जातक को दंड देते हैं।

वैसे तो रोजाना खाना बनाने में नमक का प्रयोग किया जाता है, लेकिन शनिवार के दिन व्यक्ति को भूलकर भी नमक नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदव रुष्ट हो जाते हैं। वहीं शनिवार को नमक खरीदने से व्यक्ति को कर्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

बताया जाता है कि पुरुषों को शनिवार के दिन अपनी ससुराल नहीं जाना चाहिए। ऐसा करने से ससुराल पक्ष के लोगों के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

शनिवार के दिन घर पर भूलकर भी लोहे का सामान खरीदकर नहीं लाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

शनिवार के दिन भूलकर भी दूध और दही आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं अगर आप इस दिन दूध या दही पीते हैं, तो इसमें हल्दी या गुड़ मिला लें।

शनिवार के दिन पशु-पक्षी को परेशान नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं।

इस दिन किसी से पैसों को लेन-देन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन दिया हुआ धन अटक सकता है और धन की कमी का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

High Cholesterol Home Remedy: High Cholesterol का अचूक देसी इलाज, Kashmiri लहसुन से मिलेगी Heart Health की गारंटी

North Korea ने दागे 10 Ballistic Missile, Japan और South Korea में हड़कंप, अब एशिया में मंडराया युद्ध का खतरा!

कुलदीप यादव की संगीत नाइट, रैना-चहल और टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने जमकर किया डांस

क्या यह Thala MS Dhoni का Last IPL Season होगा? इरफान पठान के बयान से मची खलबली