तड़पाएगी हाय रे ये गर्मी!! मुंह पर पड़ेगें लू के थपेड़े! आसमान से बरसेगी आग, दिल्ली में बढ़ेगा तापमान

By रेनू तिवारी | Jun 09, 2025

कुछ दिनों की मौसम के राहत के बाद इस हफ्ते गर्मी लोगों को परेशान करने वाली हैं। दिल्ली में मौसम की मार खाने के लिए तैयार हो जाए क्योंकि इस हफ्तें तापमान 45 के पार जाने वाला है और लू की लपटे भी पूरा दिन चलने वाली है। साथ ही रात के समय भी शायद राहत कम मिले क्योंकि हवा के चलने के भी कम आसार है।

इसे भी पढ़ें: Indore Honeymoon Couple Case: पत्नी सोनम ने ही कराई थी अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या? भाड़े पर बुलाए थे गुंडे, चार आरोपी गिरफ्तार

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम चार दिनों तक गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है, हालांकि इससे गर्मी से कोई खास राहत मिलने की संभावना नहीं है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 48 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के लिए 24,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी, महिपालपुर से वसंत कुंज तक बनेगी सुरंग

रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो इस जून में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 219 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

प्रमुख खबरें

भ्रष्टाचार जांच के बीच देश छोड़ US भागे Flavio Bolsonaro, बोले Lula- कुछ छिपा रहे हैं

Jamia Millia Islamia में छात्र संघ चुनाव पर गतिरोध, 17वें दिन भी धरना जारी

कर्नाटक MLC चुनाव में Congress को झटका, JD(S) और BJP ने शिक्षक व स्नातक की सभी सीटें जीतीं

Asian Champions Trophy में Team India ने Bangladesh को 13-0 से रौंदकर किया जीत से आगाज