Gautam Adani की सैलरी जानकर रह जाएंगे हैरान, आम कर्मचारी से भी कम लिया वेतन, जानें राशि

By रितिका कमठान | Jun 09, 2025

भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति गौतम अदाणी इन दिनों चर्चा में आ गए है। अपनी सादगी को लेकर वो चर्चा में बने हुए है। गौतम अदाणी के बारे में जानकारी आई है कि उन्होंने अपने कर्मचारी से भी कम सैलरी ली है। बीते वित्त वर्ष के दौरान यानी जो वित्त वर्ष 31 मार्च 2025 को खत्म हुआ है उस दौरान गौतम अदाणी द्वारा ली गई सैलरी की जानकारी सामने आई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीईओ विनय प्रकाश को 69.34 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। सीईओ विनय प्रकाश का वेतन चार करोड़ रुपये है जबकि 65.34 करोड़ रुपये भत्ते व अन्य पर्क्स के तौर पर मिलते है। वहीं अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विनीत एस जैन को वेतन के तौर पर 11.23 करोड़ रुपये का भुगतान हो रहा है। वहीं ग्रुप के सीएफओ जुगेशिंदर सिंह को वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 10.4 करोड़ रुपये वेतन के तौर पर मिले है। 

 

अन्य उद्योगपतियों से भी कम है वेतन

गौतम अदाणी ने जो वेतन बीते वित्त वर्ष लिया है वो कई उद्योगपतियों से भी काफी कम है। अदाणी ने जो राशि ली है वो सिर्फ दो कंपनियों से ली है जबकि कारोबारी समूह में कुल नौ कंपनियां सूचिबद्ध है। अदाणी का पारिश्रमिक दूर अन्य कई उद्योगपतियों से कम है। इसमें दूरसंचार कारोबारी सुनील भारती मित्तल ने 2023-24 में 32.27 करोड़ रुपये वेतन लिया था। वहीं राजीव बजाज ने 2023-24 में 53.75 करोड़ रुपये लिए थे। वहीं पवन मुंजाल ने 2023-24 में 109 करोड़ रुपये लिए है। 

प्रमुख खबरें

Meerut Police ने हनुमान मंदिर से दानपेटिका चुराने वाले आरोपी को दबोचा, 2890 रुपये बरामद

Gurugram Waterlogging | गुरुग्राम में जलभराव पर सियासत गर्म! सांसद राव इंद्रजीत ने कांग्रेस के पुराने विकास पर फोड़ा फोड़ा, विपक्ष ने पूछा- ₹1,400 करोड़ कहाँ गए?

Texas Wildfire का कहर: 200 वर्ग किमी इलाका जला, कई ढांचे खाक और स्कूल बंद

Womens Hockey World Cup: 5वें स्थान के लिए Germany से भिड़ेगी भारतीय टीम