अगर हथेली पर बन रहा है यह निशान तो भाग्यशाली हैं आप, बनेंगे बड़े बिजनेसमैन

By प्रिया मिश्रा | Nov 24, 2021

ज्योतिषशास्त्र में व्यक्ति का भाग्य जानने के बहुत से तरीके बताए गए हैं। कुछ लोग अपना भविष्य जानने के लिए जन्मकुंडली दिखवाते हैं तो कुछ टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानने का प्रयास करते हैं। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हाथ पर बनी रेखाएं और निशान भी उसके भाग्य और आने वाले समय के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार कुछ भाग्यशाली व्यक्तियों के हाथ पर कुछ ख़ास चिन्ह होते हैं। माना जाता है कि जिन लोगों के हाथ पर मछली का चिह्न होता है उन्हें जीवन में बहुत सफलता मिलती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि हथेली में किस पर्वत पर मछली का चिह्न बनने से जीवन पर क्या प्रभाव होता है।

माना जाता है कि अगर शुक्र पर्वत पर मछली का निशान बने तो ऐसा व्यक्ति बहुत आकर्षक और प्रभावी प्रवृत्ति का होता है। यह भी माना जाता है कि ऐसे लोग रोमांटिक स्वाभाव के होते हैं और अपने पार्टनर का बहुत ख्याल रखने हैं। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति सेलीब्रेटी बनते हैं।

इसे भी पढ़ें: धन वृद्धि के लिए घर में इन जगहों पर लगाएं वॉटर फाउंटेन, चमक उठेगी आपकी किस्मत

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार, अगर केतु पर्वत पर मछली का निशान बने तो ऐसे व्यक्ति का रुझान धार्मिक और आध्यात्मिक कामों की तरफ ज्यादा रहता है। माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति जीवन में अपने दम पर सफलता हासिल करता है। ऐसे लोग बहुत प्रसिद्धि और धनवान बनते हैं। 

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार सूर्य पर्वत पर मछली का चिह्न बनना बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति देश-विदेश में बहुत प्रसिद्धि प्राप्त करता है। कहते हैं कि ऐसा व्यक्ति अपनी मेहनत के दम पर सर्वोच्च पद हासिल करता है। ऐसे लोग वैश्विक स्तर पर पद-प्रतिष्ठा पाते हैं। 

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार अगर बुध पर्वत पर मछली का चिह्न हो तो ऐसे व्यक्ति को व्यापार में बहुत सफलता मिलती है। ऐसा व्यक्ति कोई बड़ा उद्योगपति बनता है। ऐसे लोग अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करते हैं और अपने दम पर दुनियाभर में प्रसिद्धि हासिल करते हैं। ऐसे व्यक्ति को व्यापार में पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलता है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी