रेल यात्रा के दौरान घर से बिस्तर लेकर जाने से मिलेगी मुक्ति, पर करनी पड़ेगी जेब ढीली, 300 रुपये में मिलेगी बेडरोल किट

By अंकित सिंह | Oct 18, 2021

भारत में रेलवे यात्रा के मुख्य संसाधनों में से एक है। लाखों लोग रोजाना रेलवे के जरिए अपनी यात्रा संपन्न करते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से एसी डिब्बों में सफर करने वाले यात्रियों को पहले कंबल, चादर, और तकिया मुहैया कराया जाता था। हालांकि कोरोना महामारी के बाद यात्रियों के लिए यह सुविधा बंद कर दी गई। अब तक यह सुविधा शुरू नहीं की गई है। माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए रेलवे की ओर से इस तरह की सुविधाएं फिलहाल नहीं दी जाएगी। 

इन सब के बीच यात्रियों को राहत देते हुए भारतीय रेलवे ने नई पहल की शुरुआत की है जिसके तहत ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए बेडरोल किट की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। ताजा खबर के मुताबिक सर्दियों के दिनों में रेलवे की ओर से ऑन बोर्ड ऑनडिमांड डिस्पोजल ट्रेवल बेडरोल किट की सुविधा प्रदान की जाएगी। हालांकि इसके लिए आपको 300 रुपये भी चुकाने पड़ेंगे। 

इसे भी पढ़ें: पीएम गति शक्ति योजना क्या है? इसका उद्देश्य क्या है? इससे किसको फायदा होगा?

मिलेगी यह सुविधा

300 रुपये वाली बेडरोल किट में यात्रियों को नॉन वोवन ब्लैकेट, नॉन वोवन बेडशीट, नॉन वोवन तकिया और डिस्पोजल बैग, टूथपेस्ट, टूथब्रश, हेयर ऑयल, कंघी, सैनिटाइजर, पेपर शॉप और टिशू पेपर प्रदान किया जाएगा। एक अन्य कीट भी है जिसकी कीमत ₹150 रखा गया है। इसमें यात्रियों को सिर्फ एक कंबल मुहैया कराया जाएगा। तीसरे किट की कीमत ₹30 है जिनमें यात्रियों को टूथपेस्ट, टूथब्रश, हेयर ऑयल, कंघी और सैनिटाइजर तथा पेपर शॉप मुहैया कराया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट