रोजाना इस तरह खाएंगे अखरोट तो सेहत को होंगे जबरदस्त लाभ, दूर होंगी ये गंभीर बीमारियाँ

By प्रिया मिश्रा | Apr 28, 2022

आपने अक्सर सुना होगा कि अखरोट खाने से दिमाग तेज होता है। अखरोट में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस कॉपर, सेलेनियम, फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। रोजाना अखरोट खाने से मानसिक विकास होता है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता। यह ताकत से भरपूर होता है और रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। दिन में मात्र एक या दो भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से व्यक्ति कई प्रकार की बीमारियों का सामना करने से बच सकता है। आज के इस लेख में हम आपको अखरोट खाने के फायदे बताने जा रहे हैं -

 दिल को रखे सेहतमंद 

हार्ट के समस्याओं से निजात पाने के लिए अखरोट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अखरोट ब्लड शुगर लेवल को कम करता है जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। अखरोट का प्रतिदिन सेवन करने से डायबिटीज से निजात पाया जा सकता है।

हड्डियों को मजबूत रखने में कारगर

अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में असरदायक होता है। रोजाना अखरोट का सेवन करने से शरीर में अल्फा लिनोलेनिक एसिड की मात्रा बढ़ती है जिससे हड्डियां सुचारू रूप से कार्य करती हैं और मजबूत हो जाती हैं।

चर्बी कम करने में मददगार 

अखरोट मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को घटाने में मदद करता है ।जिससे शरीर के मोटापे और चर्बी में दिनों दिन कमी आने लगती है और शरीर स्वस्थ व सुंदर हो जाती है।

डिप्रेशन में फायदेमंद 

अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो डिप्रेशन से लड़ने में मदद करता है और अखरोट के इस्तेमाल से डिप्रेशन से जुड़ी हर परेशानियों से निजात पाया जा सकता हैं।

कब्ज दूर करे 

कब्ज से राहत पाने के लिए अखरोट का इस्तेमाल किया जा सकता है। अखरोट में फाइबर पाया जाता है और फाइबर कब्ज को दूर करने के लिए लाभप्रद है। अखरोट का इस्तेमाल करने से पाचन तंत्र सुचारु रूप से काम करता है।

इसे भी पढ़ें: सेहतमंद रहने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट पिएँ हरी धनिया का पानी, डायबिटीज से लेकर बीपी तक में है फायदेमंद

कैंसर से बचाव 

अखरोट के इस्तेमाल से इस बीमारी का भी रोकथाम किया जा सकता है। अखरोट में पॉलीफेनाल, इलागीटॉनिक्स और एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कैंसर के सेल्स  को बढ़ने से रोकता है। रोजाना एक या दो अखरोट के इस्तेमाल से कैंसर जैसे बीमारी से भी निजात पाया जा सकता है।

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद 

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए अखरोट बहुत ही लाभप्रद है क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह एसिड गर्भ में बच्चे के मानसिक विकास के लिए बहुत ही लाभप्रद होता है।

कब और कैसे खाएं अखरोट

रात में एक गिलास पानी में अखरोट को भीगो कर रख दें। सुबह उठ कर खाली पेट इसका सेवन करें।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन