Pollution Certificate के लिया देना होगा अधिक शुल्क, दिल्ली सरकार ने 13 साल बाद की वृद्धि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2024

नयी दिल्ली। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने लगभग 13 साल के अंतराल के बाद पेट्रोल, सीएनजी और डीजल वाहनों के लिए प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाण पत्र के लिए शुल्क में वृद्धि की है। उन्होंने एक बयान में कहा कि दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के पीयूसी प्रमाणपत्र के लिए शुल्क 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए 80 रुपये से बढ़ाकर 110 रुपये कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने निगमायुक्त एवं महापौर को पत्र लिखकर गत वर्ष बढ़ाये लाइसेंसिंग शुल्क घटाने की मांग की

गहलोत ने कहा कि डीजल वाहनों के लिए पीयूसी प्रमाणपत्र शुल्क 100 रुपये से बढ़ाकर 140 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार शहर की वायु गुणवत्ता बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सभी वाहनों में आवश्यक प्रदूषण मानकों को पूरा किया जाये।

प्रमुख खबरें

SBI की अनुषंगी इकाई ने Texas के Frisco में खोली नई शाखा

Goa का Palolem Beach एशिया में सर्वश्रेष्ठ, वैश्विक सूची में मिला छठा स्थान

PoK के पूर्व ‘राष्ट्रपति’ Raja Zulqarnain Khan का 93 वर्ष की उम्र में निधन

LK Advani के 100वें जन्मदिन पर बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, Ram Mandir आंदोलन में उनका योगदान ऐतिहासिक