By Kusum | Aug 16, 2025
बैटलग्राउंड्स ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि, अब ये गेम प्लेस्टेशन 4 और Xbox One पर उपलब्ध नहीं रहेगा। डेवलप टीम ने बताया कि गेम को इस साल नवंबर से केलल नवीनतम कंसोल्स PlayStation 5 और Xbox Series X/S पर सपोर्ट मिलेगा।
डेवलपर्स के मुताबिक, पुराने कंसोल्स से नए कंसोल्स पर ट्रांजिक्शन करना बेहद जरूरी है। इसका मकसद है खिलाड़ियों को ज्यादा स्थिर और स्मूथ गेमप्ले अनुभव देना। भविष्य के अपडेट्स के साथ गेम को बेहतर बनाना। पुराने डिवाइस पर होने वाले क्रैश और परफॉर्मेंस इश्यूज को खत्म करना।