हर भारतीय के लिए NYAY चाहते हैं युवा, समझदारी से वोट करेंगे- राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2019

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आरंभ होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि देश के युवा हर भारतीय के लिए  न्याय  चाहते हैं और ऐसे में वे समझदारी से वोट करेंगे। गांधी ने एक लघु फ़िल्म शेयर करते हुए ट्वीट किया,  पूरे भारत में युवा वोट के लिए निकल रहे हैं। उनमें से कई तो पहली बार वोट कर रहे हैं। उनके हाथों में ही भारत का भविष्य है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे हर भारतीय के लिए न्याय चाहते हैं और समझदारी से वोट करेंगे।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, आज जनता की परेशानियों को दूर करने का तीसरा क़दम उठाना है। आपका एक वोट देश को प्रगति और बराबरी की तरफ़ ले जायेगा। उन्होंने कहा, युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिये, किसानों की उन्नति के लिये, छोटे व्यवसायों के लाभ के लिये, वंचितों के अधिकार के लिये, वोट ज़रूर करें।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले, नरेंद्र मोदी को दो भारत नहीं बनाने देंगे

क्योंकि- “अब होगा न्याय।” गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया है कि सरकार बनने पर वह न्यूनतम आय योजना (न्याय) के तहत देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये देगी।

प्रमुख खबरें

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल

Tarun Tejpal केस: 10 साल की सजा के खिलाफ याचिका पर Supreme Court ने गोवा पुलिस को भेजा नोटिस

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप