राहुल गांधी बोले, नरेंद्र मोदी को दो भारत नहीं बनाने देंगे

rahul-gandhi-narendra-modi-will-not-let-india-create-two
[email protected] । Apr 19 2019 8:17AM

गांधी ने कहा, ‘‘पांच साल तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो भारत बनाने की कोशिश में जुटे रहे। एक अनिल अंबानी, मेहुल चौकसी और नीरव मोदी जैसे लोगों के लिए।

वंथली/भुज (गुजरात)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अमीरों का पक्ष लेने और किसानों को नजरअंदज करने का आरोप लगाते हुए कह कि वह ‘दो भारत’ नहीं बनने देंगे। गांधी गुजरात के कच्छ जिले में भुज और जूनागढ़ जिले में वंथली में रैलियों को संबोधित कर रहे थे। राज्य में 23 अप्रैल को मतदान होना है। वंथली में रैली को संबोधित करते हुए उन्हेंने कह कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर किसानों के लिए अलग बजट का प्रावधान होगया और मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय बनेगा।

गांधी ने कहा, ‘‘पांच साल तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो भारत बनाने की कोशिश में जुटे रहे। एक अनिल अंबानी, मेहुल चौकसी और नीरव मोदी जैसे लोगों के लिए। मोदी उनकी मांगे पूरी करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दूसरा भारत गरीबों, छोटे व्यापारियों और मजदूरोंका है.... कांग्रेस मोदी को दो भारत नहीं बनाने देगी। अगर हमारा झंडा एक है तो हमारा देश भी एक ही होना चाहिए। अगर अंबानी को न्याय मिल रहा है तो किसानों को भी मिलना चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: किसानों के अलग बजट में पहले ही की जाएगी MSP की घोषणा: राहुल गांधी

उन्होंने सत्ता में आने पर 10 दिन के भीतर गुजरात के किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया। गांधी ने अपने भाषण में ‘न्यूनतम आय योजना’ (न्याय) का भी जिक्र किया। उन्होंने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य का वादा किया। भुज की रैली में गांधी ने दावा किया कि लहर कांग्रेस के पक्ष में है और बतौर प्रधानमंत्री असफल रहने के बाद नरेन्द्र मोदी को जनता 2019 के चुनाव में सत्ता से बाहर कर देगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़