बरेली में कार पुल से नदी में गिरी, एक युवक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2025

बरेली जिले के थाना शीशगढ क्षेत्र में शुक्रवार को तेज गति से गुजर रही कार (स्विफ्ट डिजायर) बैगुल नदी के पुल पर अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फुट नीचे नदी में जा गिरी जिससे कार सवार युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ग्राम खेड़ा सराय के निवासी चार लोग कार में बैठकर खेड़ा सराय से मानपुर सामान लेने जा रहे थे। बरेली के अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि कार में सवार आदिल (20) की मौत हो गई, जबकि कासिम (25), फरमान (20), सलमान (21) और गुड्डू (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस टीम ने तुरंत राहत अभियान चलाकर पांचों घायलों को बाहर निकाला।

एंबुलेंस के माध्यम से सभी को अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सक ने आदिल को मृत घोषित कर दिया। चार अन्य घायलों का उपचार अभी किया जा रहा है। मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों को अवगत करा दिया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

इधर बजट पेश, उधर आई बड़ी खुशखबरी! IMF ने ग्लोबल ग्रोथ में भारत को US से रखा आगे, मस्क बोले- शक्ति का संतुलन बदल रहा है

T20 World Cup 2026 में खेलेगा पाकिस्तान, पर Colombo में Team India से भिड़ने से किया इनकार!

अमेरिका में एक बार फिर से सरकार का शटडाउन! ट्रंप की नीतियों के कारण अटका फंडिंग बिल

ड्रैगन का ब्रोकर बना पाकिस्तान, मुस्लिम देशों को चिपका रहा चीनी फाइटर जेट