हिमाचल प्रदेश में 150 फुट गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत, दो साल की बच्ची घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2025

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक गांव में 150 फुट गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई और दो साल की एक बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शनिवार सुबह दोनों को खाई में पाया गया। उसने बताया कि इस हादसे में बच्ची की जान तो बच गई, लेकिन उसे कुछ चोट पहुंची है, वहीं मनसुख कुमार की मौत हो गई है।

पुलिस के अनुसार, मनसुख और उनके मित्र कंचन कुमार तथा कंचन की दो वर्षीय बेटी बाइक पर जा रहे थे। कंचन ने मनसुख से कुछ दूर पैदल चलने और आगे मिलने के लिए कहा, क्योंकि रास्ता चढ़ाई वाला और फिसलन भरा था।

पुलिस ने बताया कि जब मनसुख और बच्ची काफी देर तक निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचे तो कंचन ने उनकी तलाश शुरू की और बाद में अपने गांव के लोगों और पुलिस को सूचित किया। रात नौ बजे पुलिस और होमगार्ड मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान शुरू किया गया और अगले दिन मनसुख का शव और बच्ची खाई में मिली। बच्ची को सुजानपुर ले जाया गया और फिर हमीरपुर जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उसने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अधिकारी घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश