हरदोई में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों का हंगामा, इंसाफ की मांग

By रेनू तिवारी | Sep 01, 2025

हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार शाहाबाद पुलिस ने रवि राजपूत (20) को एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में हिरासत में लिया था। रविवार को उसने कोतवाली परिसर में स्थित शौचालय में फंदा लगा लिया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज जादौन मौके पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: 'राष्ट्रपति पुतिन से मिलना हमेशा खुशी की बात होती है', SCO से भारत का अमेरिका को सीधा संदेश! मोदी-पुतिन की गर्मजोशी से मुलाकात

इससे पहले  उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के मल्लावां क्षेत्र में एक महिला ने अपने घर पर अपने प्रेमी के गुप्तांग पर कथित तौर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि राजस्थान निवासी जसवंत अपनी प्रेमिका से मिलने बुधवार की रात उसके घर आया था। बातचीत के दौरान दोनों में बहस हो गई। इस दौरान महिला ने उस पर हमला कर दिया जिससे उसके गुप्तांग में चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जसवंत को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला को हिरासत में ले लिया गया है। जसवंत और महिला का करीब चार साल से प्रेम प्रसंग था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?