ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2025

अमेठी थाना क्षेत्र के बारहमासी के पास बृहस्पतिवार रात एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 24 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के निवासी जितेंद्र कुमार (24) को कल रात बारहमासी चौराहे के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अमेठी थाना क्षेत्र के श्रीका पुरवा गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां आए थे।

अमेठी थाने के प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और ट्रक चालक तथा क्लीनर को हिरासत में ले लिया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Pulwama Attack Anniversary पर आतंकी साजिश का अलर्ट, DGP Nalin Prabhat ने Samba Border का किया दौरा

शनि प्रदोष व्रत 2026: साढ़ेसाती-ढैय्या से मुक्ति के लिए करें ये 5 Astro Upay, मिलेगी Shani Dev की कृपा

Pulwama Terror Attack Anniversary | शहीदों को नमन! पुलवामा के बलिदानियों को उपराज्यपाल ने किया याद, कहा- ऋणी रहेगा देश

PM Modi Emergency Landing Facility in Dibrugarh | उत्तर-पूर्व की सुरक्षा और विकास को नई उड़ान! डिब्रूगढ़ में ELF पर उतरे PM मोदी