टेक्सास में एक कंपनी में युवक ने तीन सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या की, खुद को भी मारी गोली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2025

अमेरिका में टेक्सास राज्य के सैन एंटोनियो में एक कंपनी में 21 वर्षीय व्यक्ति ने अपने तीन सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। प्राधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी ली।

सैन एंटोनियो पुलिस विभाग के अनुसार, शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित कंपनी में शनिवार को गोलीबारी में दो पुरुषों और एक महिला की मौत हो गयी। ‘केएसएटी-टीवी’ की खबर के मुताबिक, जब सुबह करीब आठ बजे गोलीबारी हुई तो अन्य कर्मचारी घटनास्थल से भाग गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और कुछ घंटों बाद उन्हें हमलावर मृत अवस्था में मिला, जिसके शरीर पर गोली का घाव था। पुलिस ने हमलावर की पहचान जोस हर्नांदेज गालो के रूप में की है। गोलीबारी के मकसद का अभी तक पता नहीं चल सका है। जांच अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

U19 World Cup 2026: आयुष म्हात्रे की ऐतिहासिक कप्तानी, सचिन तेंदुलकर से मिला खास तोहफा

T20 World Cup: Delhi में खाली स्टेडियम बने DDCA की मुसीबत, गैर-भारत मैचों से दर्शक नदारद

IPL 2026: RCB के वैकल्पिक होम वेन्यू की तलाश, DY पाटिल स्टेडियम रेस से बाहर

Olympic पोडियम पर भावुक हुए नॉर्वे के स्टार बायथलीट, कांस्य जीत के बाद निजी जीवन का सच बताया