फेसबुक पर लाइव आकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, आयरलैंड के अधिकारियों ने मुंबई पुलिस को भेजा अलर्ट

By अनुराग गुप्ता | Jan 05, 2021

मुंबई। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक काफी ज्यादा सतर्क हो गया है और वह लोगों की जान बचाने के लिए सीधे पुलिस डिपार्टमेंट को अलर्ट भेजता है। ठीक ऐसा ही मामला महाराष्ट्र में देखने को मिला है। दरअसल, आयरलैंड के अधिकारियों ने महाराष्ट्र पुलिस को अलर्ट भेजकर एक युवा की जान बचाई है। बता दें कि मुंबई के धुले में रहने वाले 23 वर्षीय एक युवक लाइव आकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था जिसकी जानकारी फेसबुक ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ साझा की। जिसके बाद पुलिस अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए और युवक की जान बचा ली गई। 

इसे भी पढ़ें: किसान आत्महत्या को कांग्रेस ने बताया मध्य प्रदेश के नाम पर कलंक, मुआवजे की मांग 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीसीपी (साइबर) रश्मि करंदीकर की एक टीम रात 9 बजे तक युवक के घर पहुंच गई, जहां से युवक को सीधे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद युवक को सोमवार सुबह छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की काउंसलिंग की जाएगी।

प्रमुख खबरें

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।

एक और एक ग्यारह से भारतीयों के दूध में चीनी जैसे घुलने तक, Australia में PM Modi के 5 दमदार बयान

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ