Delhi के वसंत विहार में झड़प के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2025

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार में बृहस्पतिवार को कहासुनी के बाद हुई झड़प में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अपराह्न एक बजकर 23 मिनट पर कुसुमपुर पहाड़ी से एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉल करने वाले ने इलाके में हुई हिंसक झड़प के बारे में सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को बताया गया कि तीन युवकों के बीच कहासुनी के दौरान झगड़ा हो गया, जिसमें अभय (18) नामक युवक को कथित तौर पर दो अन्य युवकों ने सीने में चाकू मार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि अभय को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और स्थानीय निवासियों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने बताया कि संदिग्धों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyay Death Anniversary: BJP के गांधी कहे जाते थे दीनदयाल उपाध्याय, उनकी Ideology पर आज भी चलती है पूरी पार्टी

Miscarriage के बाद Periods में देरी? जानें कब Normal होता है आपका Menstrual Cycle

Kamal Amrohi Death Anniversary: एक थप्पड़ खाकर घर से भागे, Lahore से Mumbai आकर बने Bollywood के लीजेंड डायरेक्टर

मुझे याद नहीं, Jeffrey Epstein के आइलैंड पर क्यों गए? Trump के मंत्री Howard Lutnick के जवाब पर बवाल