Astro Tips: बरगद के पेड़ के इन उपायों से पूरी होगी नौकरी की चाहत, आप भी आजमाकर देखें

By अनन्या मिश्रा | Sep 11, 2023

सनातन धर्म में बरगद के पेड़ को पूजनीय माना जाता है। मान्यता के अनुसार, बरगद के पेड़ की पूजा करने से पति की आयु बढ़ती है। वहीं पत्नी को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिष में भी बरगद के पेड़ को बेहद लाभकारी माना गया है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बरगद के पेड़ के कुछ ऐसे अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको आजमाने से नौकरी में आ रही परेशानियों का अंत हो जाता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

यदि किसी जातक को नौकरी मिलने में बाधा आ रही है, तो उसे बरगद के पत्ते पर अपनी समस्या लिखकर रविवार के दिन पानी में बहा देना चाहिए। इस उपाय को करने से जातक को जल्द ही नौकरी मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Shani Dosh: कुंडली में शनि दोष होने पर जीवन में लग जाता है परेशानियों का अंबार, जरूर करें ये उपाय

अगर किसी व्यक्ति को नौकरी की जगह यानी कि कार्य स्थान पर काम की वजह से किसी तरह की परेशानी आ रही है। तो शनिवार के दिन बरगद के पेड़ की जड़ में हल्दी-केसर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से कार्य स्थल पर काम संबंधी समस्या नहीं आएगी।

अगर किसी जातक की नौकरी वाले स्थान पर किसी से बार-बार विवाद या झगड़ा होता है। तो ऐसे में बरगद के पेड़ के नीचे भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय को करने से कार्यस्थल पर दोबारा विवाद नहीं होगा।

अगर किसी व्यक्ति को ऑफिस में किसी बात का डर सता रहा हो, या फिर नौकरी जाने का भय सता रहा हो, तो उस व्यक्ति को बगरद के पेड़ के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा पढ़नी चाहिए। ऐसा करने से नौकरी जाने का भय खत्म होगा।

अगर किसी को बीमारी के कारण ऑफिस से बार-बार छुट्टी लेनी पड़ रही है, तो ऐसी स्थिति में बरगद के पेड़ की जड़ को तकिये के नीचे 1 महीने तक रख कर सोएं। इससे व्यक्ति की तबियत में सुधार होने लगेगा।

अगर किसी कारण से आपका प्रमोशन नहीं हो रहा, या फिर प्रमोशन होते-होते रुक जाता है। तो ऐसी स्थिति में बरगद के पेड़ की जड़ के पास शनिवार के दिन एक छोटा सा गड्ढा करें। फिर उस गड्ढे में पान-सुपारी और एक सिक्का गाढ़कर उसे मिट्टी से वापस ढक दें। फिर अपने प्रमोशन की कामना कर वहां से चले जाएं। इस उपाय को करने से जल्द ही प्रमोशन के योग बनेंगे।

प्रमुख खबरें

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार पर हमला, जनता से बोले- किसी एक को चुनिए

Punjab में AAP को झटका, विधायक Chetan Singh Jouramajra और Harmeet Pathanmajra ने दिया इस्तीफा

Congress के पतन की वजह बनेगी महारैली, JP Nadda का Rahul Gandhi पर तीखा वार

भू-राजनीतिक तनाव और कंपनियों के Q2 नतीजों से तय होगी Share Market की चाल