'आपका विधायक नाच रहा है!' बाढ़ में डूबे राघोपुर को लेकर तेज प्रताप ने तेजस्वी पर कसा तंज

By अंकित सिंह | Sep 11, 2025

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले, बिहार के पूर्व पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को राज्य के वैशाली जिले के कई इलाकों में बाढ़ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन वाली सरकार सहायता प्रदान करने में विफल रही। निष्कासित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव, जो बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं, पर भी कटाक्ष किया, जब उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के लिए उनके निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया।

इसे भी पढ़ें: विपक्ष की हार तय, गाली देने से कुछ नहीं होगा: पीयूष गोयल बोले- बिहार की जनता समझदार है

वहीं, एक और वीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेज प्रताप कहते सुनाई दे रहे हैं कि आप शांत रहिए कैसे बांटना है हम बांट रहे हैं न. सरकार आपकी मदद नहीं कर रहा है, लेकिन मैं बांट रहा हूं. सरकार आपका फेल है और विधायक भी आपका फेल है नांच रहा है गा रहा है। बिहार सरकार की अक्षमता की आलोचना करते हुए, तेज प्रताप यादव ने सुझाव दिया कि नेता क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों से मिलने आएँ। उन्होंने आगे कहा, "सरकार और नेता बाढ़ प्रभावित बिहार के लोगों से मिल भी नहीं पा रहे हैं, राहत सामग्री और अन्य चिकित्सा सहायता तो दूर की बात है। इस बार हमें ऐसी अक्षम सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। तभी बिहार से पलायन और बाढ़ जैसी आपदाओं को रोका जा सकेगा।"

प्रमुख खबरें

United Nations Day 24 अक्टूबर: विश्व शांति के लिए हुई थी संयुक्त राष्ट्र की स्थापना

Avengers Doomsday MLB Teaser Release | मिस्टर फैंटास्टिक ने फेंकी पहली पिच, स्टीव रोजर्स और थोर की नई झलकियों ने बढ़ाया रोमांच

पूर्व जज से Digital Arrest कर 2.5 करोड़ ठगने के मामले में Kochi से एक और संदिग्ध धरा

हरियाणा बिजली संकट टला: सीएम सैनी और ऊर्जा मंत्री विज से बातचीत के बाद कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल, निजी कंपनियों की एंट्री पर रोक का आश्वासन