Navratri Special: नवरात्रि पर खिली-खिली दिखेगी आपकी त्वचा, आप पर ठहर जाएगी हर किसी की नजर

By अनन्या मिश्रा | Oct 07, 2024

नवरात्रि का महापर्व शुरू हो चुका है। नवरात्रि के मौके पर महिलाएं डांडिया, दुर्गा पूजा, गरबा डांस और पंडालों के अलावा घर के कई काम करती हैं। वहीं इस दौरान लोगों के साथ मिलना-जुलना भी होता है। ऐसे में हर महिला सबसे ज्यादा सुंदर और आकर्षक दिखना चाहती हैं। लेकिन हजारों काम के बीच महिलाएं अपनी त्वचा का ख्य़ाल नहीं रख पाती हैं। हालांकि नवरात्रि के दौरान मौसम तेजी से करवट लेता है और इसी के बाद से ठंड बढ़ना तेजी से शुरू हो जाती है। 

वहीं तापमान गिरने से नमी में कमी आ जाती है और इस दौरान त्वचा संबंधी समस्याएं शुरू होने लगती हैं। लेकिन क्या आप भी चाहती हैं हजारों काम के बाद भी आपका चेहरा खिला-खिला नजर आए, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके चेहरे के निखार बरकरार रखेंगी।

अगर नवरात्रि का कोई कार्यक्रम खुले में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान मेकअप को बेसिक ही रखें और हल्का मेकअप करें। क्योंकि अधिक गर्मी य़ा उमस के कारण मेकअप पिघलकर आपके लुक्स को खराब कर सकता है। इसलिए मेकअप को प्राइमर, फाउंडेशन, कंसीलर,आई मेकअप और नॉर्मल लिपस्टिक तक ही सीमित रखें। इससे आपका मेकअप खराब नहीं होगा।

वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट्स

नवरात्रि के मौके पर आपको पार्टी, उत्सव या गरबा डांस नाइट के दौरान वाटरप्रूफ मेकअप पर ही फोकस रहें। क्योंकि गर्म मौसम और डांस करने से शरीर का तापमान बढ़ता है, जिससे मेकअप खराब हो सकता है। आपको इस दौरान वॉटर प्रूफ मेकअप जैसे की आई लाइनर, लिपस्टिक, फाउंडेशन का इस्तेमाल करना चाहिए।

पीठ पर करें वैक्स

अगर आप ट्रेडिशनल स्कर्ट के साथ बैकलेस ब्लाउज या चोली पहन कर गरबा नाइट या डांडिया नाइट में जा रही हैं, तो अपनी पीठ पर पोलिश या वैक्स करवाना न भूलें। लेकिन पीठ पर पॉलिश या वैक्स फेस्टिवल स्टार्ट होने से कुछ दिन पहले करवा लें।

आंखों और चेहरे का रखें ध्यान

नवरात्रि के मौके पर नाच-गाना लगा रहता है। ऐसे में अगर आप भी इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जा रही हैं, तो हल्के फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। क्योंकि डांस करने के दौरान पसीना आता है और यदि चेहरे पर फाउंडेशन की भारी मात्रा होती है, तो यह पिघलने लगता है और सारा मजा किरकिरा हो जाता है।

वहीं रात में गरबा डांस करने की वजह से आपकी आंखों में सूजन और पफीनेस आ सकती है। इसलिए आंखों को रिलैक्स करने के लिए 7-9 घंटे की नींद जरूर लें।

हाथ-पैरों का भी रखें ध्यान

अपने फेस के अलावा नाखूनों और पैरों की सुंदरता पर भी जरूर ध्यान दें। ऐसे में आप मैनिक्योर और पैडीक्योर जरूर करवा लें। अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है, तो आप घर पर नींबू के रस और चीनी के मिश्रण से हाथों-पैरों और टांगों पर रगड़ें। वहीं पर्याप्त मात्रा में पानी, जूस या फिर सूप आदि लेते रहें, जिससे आपके शरीर में पानी की कमी न होने पाएं।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के Makkah Defense Pact पर बोले पूर्व राजनयिक, West Asia में अमेरिका के घटते प्रभाव का संकेत

किसानों को मिलेगी Quality Inputs: कृषि मंत्री Vijay Sinha ने दिए सख्त निर्देश, होगी कड़ी कार्रवाई