मणिपुर के चुराचांदपुर में बलात्कार के बाद लड़की की हत्या करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2025

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक लड़की के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को जिले के खोकन गांव से गिरफ्तार किया गया है। वह फेरजावल जिले का निवासी है। आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए ज़ोमी मदर्स एसोसिएशन ने कहा, ‘‘बलात्कार की घटनाओं की लगातार पुनरावृत्ति यह दर्शाती है कि महिलाओं की गरिमा की रक्षा करने और उनके प्रति सम्मान की भावना में गंभीर कमी है।’’

यह चुराचांदपुर जिले में एक महीने से भी कम समय में किसी नाबालिग से बलात्कार का तीसरा मामला है। इस महीने की शुरुआत में 10 वर्षीय बच्ची के साथ एक नाबालिग लड़के ने यौन उत्पीड़न किया था। पिछले महीने एक राहत शिविर के पास नौ साल की बच्ची का शव मिला था।

प्रमुख खबरें

पेट्रोल पर Rahul Gandhi को Amit Shah का जवाब, कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन Pakistan में

Puducherry Assembly Elections 2026: Actor Vijay की TVK ने बिगाड़ा खेल, Lawspet सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

Medical College Fees: Puducherry Govt का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूल के Students की Medical College फीस भरेगी सरकार

PM Fasal Bima Yojana: Puducherry के 25000 Farmers की बल्ले-बल्ले, खाते में आए 29 करोड़ रुपये